बीना: वीर सावरकर वार्ड स्थित फाइनेंस कंपनी पर धोखाधड़ी का आरोप, कर्ज के नाम पर लोगों से लाखों वसूले
Bina, Sagar | Dec 17, 2025 वीर सावरकर वार्ड में स्थित एक फाइनेंस कंपनी पर बड़ा आरोप लगा है कि उन्होंने लोन देने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये वसूल लिए, लेकिन लोन नहीं दिया। नाराज पीड़ितों ने कंपनी के बाहर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ऑफिस में ताला लगा दिया और कर्मचारियों को थाने ले गई।थाना प्रभारी ने शिकायत सुनने के बाद पीड़ितों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।