चूरू के स्टेशन रोड स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के सामने शराब के नशे में हंगामा कर पुलिस से उलझना एक टेंपो ड्राइवर को महंगा पड़ गया। कोतवाली थाना पुलिस ने गांव रामसरा के टेम्पो ड्राइवर विजेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया जिसे एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया।