कलान: थाना कलान क्षेत्र में कार सवार दंपती पर हमला, लूट का आरोप; पुलिस ने बताया साइड विवाद
कलान। थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कार सवार दंपती के साथ मारपीट का मामला सामने आया। बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के बरखेड़ा निवासी प्रदीप सिंह पत्नी के साथ कार से ससुराल परौर जा रहे थे। पटना देवकली मंदिर से करीब दो किलोमीटर आगे कलान की ओर एक व्यक्ति ने कार आगे लगाकर उन्हें रोक लिया। प्रदीप ने आरोप लगाया कि आरोपी ने तमंचा व डंडा दिखाकर गाली-गलौज की और हमला क