जमुई: खड़गौर के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, युवक शादी समारोह से वीडियोग्राफी कर लौट रहा था
Jamui, Jamui | Jun 23, 2026 खड़गौर के पास सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि तेज रफ्तार स्कार्पियों की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और युवक के शव को सदर अस्पताल लाया गया, जहां मंगलवार की सुबह 7 बजे डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव को परिजन के हवाले कर दिया गया।