मंडला: मुख्य सब्जी बाजार में अवैध वसूली का आरोप, सब्जी विक्रेताओं ने कहा- अधिक शुल्क वसूला जा रहा है
Mandla, Mandla | Apr 13, 2026 नगर पालिका क्षेत्र के बाजार में ठेकेदार पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप सामने आए हैं। सोमवार 11.30 बजे सब्जी विक्रेताओं ने आरोप लगाया कि निर्धारित 10 रुपए की शुल्क राशि के स्थान पर व्यापारियों और आम लोगों से 50 रुपए तक वसूले जा रहे हैं। खास बात यह है कि अधिकांश मामलों में बिना रसीद के ही वसूली की जा रही है। स्थानीय व्यापारियों ने समस्या बताई।