कर्वी: एडी स्वास्थ्य की टीम ने कर्वी नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और MCH विंग खोह का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
एडी स्वास्थ्य की टीम ने बुधवार की दोपहर 2:00 बजे MCH विंग खोह और नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कर्वी का निरीक्षण किया। टीम द्वारा खोह में चल रही 102,108 कर्मचारियों की ट्रेनिंग का निरीक्षण किया गया है। इसके बाद नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कर्वी का भी निरीक्षण किया गया है।और संबंधित अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।