कर्वी: झांसी मिर्जापुर मुख्य सड़क पर शिवरामपुर के पास पैदल जा रहीं महिलाओं को चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत
झांसी मिर्जापुर में सड़क में शिवरामपुर के पास पाल ढाबा के सामने बुधवार की सुबह 5:30 बजे चार पहिया वाहन ने पैदल जा रही चार महिलाओं को टक्कर दी।जिसमें राजा बेटी ,श्यामपति की मौत हो गई और संगीता व प्रियंका घायल हो गई।चारों महिलाएं बैहार से शिवरामपुर जा रही थी।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस में मृतकों के शवों का बुधवार की सुबह 11 बजे जिला मुख्यालय में PM कराया है।