कर्वी: कोतवाली कर्वी पुलिस ने बालिका को बंधक बनाकर लज्जा भंग करने वाले 3 अभियुक्तों को मछरिहा मोड़ से किया गिरफ्तार
कोतवाली कर्वी पुलिस ने आपराधिक बल प्रयोग कर गलत तरीके से बालिका को बंधक बनाकर लज्जा भंग करने वाले 3 अभियुक्त को बुधवार की दोपहर 2 बजे मछरिहा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है।गिरफ्त में आए अभियुक्तों का नाम सद्दाम उर्फ सब्बान अली,सद्दीक अली और हबीब अली है।आरोपियों द्वारा बालिका को जबरन बंधक बनाकर लज्जा भंग की गई थी।वहीं पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेजा है।