कर्वी: एसपी चित्रकूट ने शिवरामपुर में हुई दुर्घटना में घायल महिलाओं के उचित इलाज के लिए सीएम से की वार्ता
झांसी मिर्जापुर मुख्य मार्ग में शिवरामपुर के पास हुई सड़क दुर्घटना में घायल महिलाओं के उचित इलाज को लेकर SP चित्रकूट ने बुधवार की सुबह 9 बजे CMS से वार्ता की है।शिवरामपुर के पास सुबह 5:30 बजे चार पहिया वाहन की टक्कर से दो महिलाओं की मौत हो गई थी, और दो महिलाएं घायल हो गई थी। जिसमे एक महिला को गंभीर अवस्था में प्रयागराज रेफर किया गया है।