अशोक नगर: छात्र-छात्राओं को 31 जुलाई तक मौका नवोदय विद्यालय की कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
अशोकनगर जवाहर नवोदय विद्यालय में सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। पात्र अभ्यर्थी 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच जन्मे छात्र-छात्राएं आवेदन के पात्र हैं। आवेदन नवोदय विद्यालय खिरिया देवत समिति की वेबसाइट पर किए जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए रवि हरदासानी से संपर्क किया।