घाघरा: घाघरा थाना के पास मोटरयान निरीक्षक और सड़क सुरक्षा प्रबंधक ने संयुक्त रूप से वाहन जांच अभियान चलाया
Ghaghra, Gumla | Dec 2, 2024 मोटरयान निरीक्षक रॉबिन अजय सिंह, प्रदीप तिर्की ने घाघरा थाना के मुख्य गेट के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस क्रम में तीन दर्जन से ऊपर दो चक्के वाहन को पकड़ा गया। वाहन से संबंधित कागज जात, हेलमेट,ड्राइविंग लाइसेंस,इंश्योरेंस की जांच की गई।वाहन से सम्बन्धित दस्तावेज,ड्राइविंग लाइसेंस और हेलमेट नहीं होने पर कई मोटरसाइकिल चालक से जुर्माना वसूला गया।