पट्टी: बहुता गांव के पशुपालक का कीमती भैंसा चोरी होने पर नामजद की गई शिकायत
बहुता गांव निवासी फूलचंद सरोज का आरोप है कि वह एक कीमती भैंसा पाल रखा था। पड़ोस गांव के दो पशु व्यवसाई उसपर जबरन भैंसा बेचने का दबाव बना रहे थे। उसने बेचने से इनकार किया तो आरोप है कि दोनों जौनपुर जनपद के एक साथी के साथ मिलकर बुधवार की रात उसके पशु साल से कीमती भैंसा खोले गए। सुबह ज वह पहले खोज किया। गुरुवार की शाम 5 बजे पट्टी थाने पर शिकायत की गई है।