पट्टी: सड़क हादसे में घायल रूर गांव निवासी महिला का स्वरूप रानी में इलाज चल रहा है
कोतवाली इलाके के रुर गांव के रहने वाले शिवकुमार सिंह अपनी पत्नी कुसुम सिंह को रेडीगरापुर बाजार से घर लेकर जा रहे थे। रुर गांव के समीप पीछे से आ रहे थे तेज रफ्तार ट्रक में बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे पति-पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। कुसुम सिंह की हालत गंभीर होने के चलते स्वरूप रानी अस्पताल रेफर किया गया है जहां पर उसका इलाज चल रहा है।