पट्टी: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की पूर्व संध्या पर तरुण चेतन ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की पूर्व संध्या पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पट्टी में बालिकाओं के साथ जेंडर भेदभाव और सुरक्षा व सम्मान पर संवाद आयोजित किया गया। इसमें बेटियों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए खुलकर अपने विचार रखें। इस दौरान सह जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सरोज, निदेशक तरुण चेतन नसीम अंसारी, उपनिरीक्षक ज्योति सविता, प्रधानाचार्य भी मौजूद रही।