पट्टी: कलियानापुर नहर के पास ट्रक और बाइक में हुई जोरदार भिड़ंत, तीन लोग घायल, एक को रेफर किया गया
जनपद जौनपुर बदलापुर तहसील बदलापुर गांव ठेमा के रहने वाले शमशाद अहमद बृहस्पतिवार की शाम करीब 5 बजे अपने घर से पट्टी तहसील मुख्यालय रिश्तेदारी आ रहा था। इस दौरान कोतवाली क्षेत्र के ढकवा रोड कलियानापुर नहर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमे बाइक चालक शमशाद अहमद 32 वर्ष, समीर 10 वर्ष शबाना 30 वर्ष, घायल हो गए।