पट्टी: किशोरी दूसरी बार प्रेमी संग भागी, परिजनों ने दबोचकर प्रेमी को पुलिस के हवाले किया
कोतवाली क्षेत्र के उड़ैयाडीह इलाके की एक नाबालिग किशोरी को उसका प्रेमी दूसरी बार भगाकर ले जा रहा था। जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से घेराबंदी कर आरोपी प्रेमी को किशोरी संग दबोच लिया और मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने आई जहां पर उससे पूछताछ कर रही है।