मरवन: करजा थाना क्षेत्र में नरहर सराय के समीप बस की टक्कर से एक व्यक्ति हुआ घायल
नरहट सराय के समीप NH-722 पर यात्री बस की टक्कर से बैद्यनाथ माझी नामक एक व्यक्ति घायल हो गया है। स्थानीय लोगों ने घायल को स्वास्थ्य केंद्र करजा में भर्ती कराया, जहां से उसे एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया है। हादसे के बाद लोगों ने बस को घेरकर हंगामा किया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया।