डिंडौरी: जनपद पंचायत कार्यालय बजाग से बीआरसी मैदान तक निकली 200 दूल्हों की बारात
डिंडौरी जिले के बजाग में मुख्यमंत्री कन्यादान सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान जनपद पंचायत कार्यालय बजाग से बीआरसी मैदान के लिए 200 दूल्हे की बाजे गाजे के साथ बारात निकाली गई । प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर 2:30 बजे जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आतिशबाजी करते हुए दुल्हों की बारात निकाली गई और बीआरसी मैदान में विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया ।