सागर नगर: जिले के पत्रकार मुकुल शुक्ला के मामले पर PCC चीफ़ जीतू पटवारी ने लिया संज्ञान, खनिज अधिकारी ने गाली-गलौज कर की थी मारपीट
अवैध उत्खनन मामले को लेकर सागर के पत्रकार मुकुल शुक्ला खनिज अधिकारी अनित पड्या से बाईट लेने गए थे जहां खनिज अधिकारी ने उनके साथ गाली गलौज कर मारपीट की। मामले में पत्रकार कार्रवाई की मांग कर रहे हैं लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही। मामले को कांग्रेस नेता अंशुल परिहार ने भोपाल जाकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को अवगत कराया है।