सागर नगर: मंत्री प्रहलाद पटेल के 'भिखारी' बयान पर राजनीति गरमाई, कांग्रेस ने सागर में भीख का कटोरा रखकर ज्ञापन सौंपा
मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा भिखारी वाला बयान दिया था एवं छिंदवाड़ा सांसद द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के बारे मे अपशब्द कहे जाने के विरोध में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर जिला शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के सयुंक्त तत्वाधान में कांग्रेस कार्यालय तीन बत्ती के सामने शनिवार दोपहर 3 बजे से विशाल धरना प्रदर्शन किया। प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।