सागर नगर: मोतीनगर थाना पुलिस ने चाकू लेकर उत्पात मचाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने एक आदतन अपराधी को चाकू लेकर उत्पात करने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि एक धारदार चाकू लिये घूम रहा है। मुखबिर की सूचना पुलिस तुरंत उक्त स्थान पर पहुंची। जहां लोगों की भीड़ लगी हुई थी, एक व्यक्ति लोगों को डरा धमका रहा था।