सागर नगर: युवक का शव कुएं में मिला, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, सोमला तिराहे पर चक्काजाम किया
सागर के नजदीक सोमला गांव के रहने वाले रोशन चढ़ार उम्र 22 वर्ष का शव संदिग्ध अवस्था में भापेल गांव के खेत में बने कुएं में शनिवार दोपहर मिला। सूचना मिलने पर मोतीनगर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कुएं से बाहर निकालकर पंचनामा कार्रवाई की। वहीं परिजन और रिश्तेदारों को सूचना लगने पर उन्होंने शाम 5 बजे सागर भोपाल मार्ग सोमला तिराहे पर चक्का जाम कर दिया।