सैदपुर: सपा ब्लॉक प्रमुख के साथ मारपीट के मामले में छठा वांछित आरोपित गिरफ्तार, विवेचना में सामने आया था नाम
क्षेत्रीय राजनीति में जबरदस्त खलबली मचा देने वाले बहुचर्चित ब्लॉक प्रमुख मारपीट प्रकरण में फरार चल रहे एक आरोपित संजय यादव पुत्र रामजीत यादव निवासी केड़वा, बेलहरी को अंततः सैदपुर पुलिस ने उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। बाद में आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में उसे जेल भेज दिया गया।