भंडरिया: तिलैयाटाँड़ गांव में पहुंचा हाथी, ग्रामीणों ने किया रतजगा
भंडरिया वन क्षेत्र के तिलैयाटांड़ गांव में रविवार की शाम दिन के उजाले में हाथी पहुंचने से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। हाथी को गांव के आसपास विचरण करते देख ग्रामीणों ने शोर मचाकर उसे आबादी क्षेत्र से दूर भगाने का प्रयास किया। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले करीब एक सप्ताह से भंडरिया वन क्षेत्र की ओर से आए हाथियों का झुंड तिलैयाटांड़, बिराजपुर, गंगाटोली, कुशवार औ