सतगावां: लोकसभा चुनाव संपन्न कराने मरचोई आए पीठासीन पदाधिकारी का अचानक तबियत बिगड़ी सीएचसी सतगांवा में किया गया भर्ती
जिले के सतगावां में कोडरमा लोकसभा चुनाव संपन्न कराने आए पीठासीन पदाधिकारी का अचानक तबीयत खराब हो गया जिन्हें स्वास्थ्य विभाग के टीम के द्वारा बूथ पर उपचार करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां लाया गया। जहां उपचार किया जा रहा है। वहीं पीठासीन पदाधिकारी जयराम प्रसाद उम्र 55 वर्ष पिता स्व. शीलाचंद्र दास तिलैया निवासी के रूप में पहचान की गई है।