ग्राम गुजरबावड़ी के गुमठा स्थित सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला की सबसे ऊंची चोटी पर भवानी लंका माता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने जन सहयोग से मंदिर का निर्माण कराया है, जिसमें मां दुर्गा भवानी की मूर्ति विधिवत विराजित की गई। ग्रामीणों के द्वारा विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया है।