तिरोड़ी: पौनिया में क्रांति सूर्य महामानव भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापना की वर्षगांठ मनाई गई
तिरोड़ी तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत पौनिया में 13 अप्रैल सोमवार को क्रांति सूर्य महामानव भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के अनावरण की वर्षगांठ बनाई गई। इस मौके पर विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। गोंदिया के एक मशहूर अस्पताल के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। प्रतिमा अनावरण की वर्षगांठ के मौके पर गांव में प्रभात फेरी निकाली गई।