उज्जैन शहर: महापौर ने वार्ड क्रमांक 23, 24 और 25 के भ्रमण की समीक्षा बैठक की
बुधवार 5 बजे महापौर मुकेश टटलवाल ने वार्ड क्रमांक 23,24 एवं 25 के वार्ड भ्रमण को दृष्टि गत रखते हुए निगम मुख्यालय पर निगम अधिकारियों के साथ भ्रमण कार्यक्रम को लेकर समीक्षा की गई जिसमें निर्देश दिए की भृमण के दौरान संबंधित विभाग अपने अधिकारियों,संसाधनों एवं टीम उपस्थित रहे जनता द्वारा जो समस्याएं बताई जाती है उसका त्वरित रूप से निराकरण किया जाए।