उज्जैन शहर: टावर चौक पर भाजपा महिला मोर्चा ने शराबबंदी के समर्थन में मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव द्वारा 17 धार्मिक शहरों में शराब बंदी के निर्णय को लेकर बुधवार दोपहर 3 बजे टॉवर चौक पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा मानव श्रृंखला बनाते हुए शराबबंदी के निर्णय पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया गया इस अवसर पर निगम सभापति कलावती यादव महापौर मुकेश टटलवल सहित भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी उपस्थित रही