उज्जैन शहर: कलेक्टर ने प्रशासनिक कार्यालय में कृषि विपणन बोर्ड विभाग के कार्यों की समीक्षा की, कृषि विकास अधिकारी को निलंबित किया
कलेक्टर नीरज कुमार सिंह बुधवार प्रातः 08 बजे से कृषि एवं कृषि विपणन बोर्ड विभाग के कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने सॉइल हेल्थ कार्ड योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना आदि योजनाओं की समीक्षा की। सॉइल हेल्थ कार्ड वितरण के कार्य में लापरवाही बरतने पर महिदपुर के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी को सस्पेंड किया।