उज्जैन शहर: शिव नवरात्रि के तीसरे दिन बाबा महाकाल ने भक्तों को शेषनाग के रूप में दर्शन दिए
विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व की शुरूआत 10 दिन पूर्व से होती है, जिसे शिवनवरात्र के रूप में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। शिव नवरात्रि के तीसरे दिन बाबा महाकाल को शेषनाग धारण कराकर उनका श्रृंगार राजा स्वरुप में किया गया। बुधवार 5:00 के लगभग महाकाल के श्रृंगार में भांग, सूखा मेवा, फल और रजत के शेषनाग स्वरूप में बाबा