बागीदौरा: छींच में चोरों का आतंक, गणेश चौक से ट्रांसफार्मर चोरी, कई घरों की बिजली गुल
छींच में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से आमजन में रोष और भय का माहौल है। बीती मध्यरात्रि चोर गणेश चौक से विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी कर ले गए, जिससे कई घरों की बिजली गुल हो गई। ग्रामीणों के अनुसार गांव में पहले भी कई बार ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। लाइनमैन ने घटना की जानकारी आज गुरूवार सुबह 8 बजे विभागीय अधिकारियों को दी, वहीं लोगों ने चोरी की व