कन्नौज: पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाईन में शुक्रवार को सप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण, ली गई सलामी
कन्नौज पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात पुलिसकर्मियो व नवआरक्षियों से शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई। परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई।।