बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ में किसानों को खाद की किल्लत का सामना, दिनभर इंतजार के बाद भी नहीं मिली खाद
बल्देवगढ़ नगर में किसान यूरिया खाद के लिए परेशान हो रहे हैं।किसानों के द्वारा बताया गया कि आज सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक किसान नगर के मंगल भवन में खाद की पर्ची के लिए इंतजार करते रहे।लेकिन उन्हें खाद नहीं मिला।खाद वितरण करने वाले कर्मचारियों के द्वारा किसानों को बताया गया कि सर्वर नहीं आ रहे हैं।जिस कारण से किसान खाद के लिए दिनभर इंतजार करते रहे।