बल्देवगढ़: करमासन के पास उर नदी में डूबने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत, बल्देवगढ़ सीएचसी में पोस्टमार्टम
करमासन के पास उर नदी में डूबने से 40 वर्षीय मृतक जगदीश आदिवासी निवासी ग्राम मझगुवां की मौत हो गई। पुलिस द्वारा बताया गया कि मृतक मिर्गी की बीमारी से ग्रसित था।और वह नदी किनारे गया होगा।तभी मिर्गी आने से वह पानी में गिर गया।जिस कारण से पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।मृतक के शव का बल्देवगढ़ CHC में पोस्टमार्टम किया गया।एवं शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।