बल्देवगढ़: जिनागढ़ जंगल में कुएं में डूबने से एक वृद्ध की मौत, पुलिस ने मर्ग कायम किया
जिनागढ़ जंगल में कुएं में डूबने से एक वृद्ध की मौत हो गई।पुलिस के द्वारा बताया गया कि मृतक शरमन रैकवार उम्र 105 वर्ष बताई गई जो कि खेत पर गया हुआ था।तभी कुएं में डूबने से उसकी मौत हो गई।मृतक के शव का स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम किया गया।पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।वही बल्देवगढ़ पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में ले लिया है।