बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ वार्ड 13 में जमीनी रंजिश के चलते दो महिलाओं के साथ हुई मारपीट
बल्देवगढ़ वार्ड क्रमांक 13 में जमीनी रंजिश को लेकर दो महिलाओं के साथ मारपीट की गईमजिसमें घायल किरन चौरसिया एवं वंदना चौरसिया का बल्देवगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया।दोनों महिलाओं के द्वारा बल्देवगढ़ पुलिस थाना में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पुलिस उक्त मामले की जांच कर रही है।