बख्शी का तालाब: हॉर्न बजाने के विवाद में युवक की पीटकर हत्या, चौराहे पर शव रखकर किया गया प्रदर्शन
महिंगवां थाना क्षेत्र के शाहपुर चौराहे पर हॉर्न बजाने को लेकर हुए विवाद में युवक दिलीप की पीटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि युवक ऑटो लेकर इटौंजा से शाहपुर जा रहा था। रास्ते में कुछ युवकों से हॉर्न बजाने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद मारपीट की गई। शराब ठेके के पास उसका शव मिला।