झुंझुनू: झुंझुनू के जुझार सिंह पार्क में गौरव सेनानी शिक्षक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई
झुंझुनू के जुझार सिंह पार्क में मंगलवार शाम 4:00 के आसपास गौरव सेनानी शिक्षक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की विशेष बैठक का आयोजन किया गया,बैठक में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन को लेकर कई निर्णय लिए गए,प्रदेश स्तरीय गौरव सेनानी शिक्षक संघ का सम्मेलन 17 और 18 जनवरी को झुंझुनू में आयोजित किया जाएगा,जिसको लेकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने मिलकर सभी तैयारियां शुरू कर दी हे