झुंझुनू: 15 वर्षीय सानिया पांचाल ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक 4000 किमी की मैराथन शुरू की, बगड़ पहुंचने पर हुआ स्वागत
हरियाणा के सोनीपत की 15 वर्षीय सानिया रूखी पांचाल ने श्रीनगर के लाल चौक से तिरंगा लेकर 4000 किमी लंबी मैराथन की शुरुआत की। यह दौड़ देश की बेटियों को जागरूक करने और भारतीय फौजियों को सम्मान देने के उद्देश्य से की गई है। झुंझुनूं जिले के बगड़ कस्बे पहुंची सानिया ने बताया कि वह प्रतिदिन 40-50 किमी दौड़ रही हैं।