झुंझुनू: सूचना केंद्र सभागार झुंझुनू में पूर्व सैनिकों ने मनाया वेटरंस डे, शहीद वीरांगनाओं व गैलंट्री अवॉर्ड धारकों का हुआ सम्मान
झुंझुनू के सूचना केंद्र सभागार में मंगलवार सुबह 10:00 बजे के आसपास पूर्व सैनिकों ने वेटरेनस डे मनाया इस मौके पर करीब 50 शाहिद वीरांगनाओं का सम्मान किया गया तो 18 गैलंट्री अवॉर्ड धारकों का भी सम्मान किया गया, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी अनिल पूनिया ने बताया कि आज का यह दिन भारत के पहले कमांडर इन चीफ के एम करिअप्पा के विशेष योगदान के सम्मान में मनाया जाता है