झुंझुनू: गुढ़ागौड़जी में बदमाशों का आतंक, बड़ की ढाणी में 25 राउंड फायरिंग, सोशल मीडिया पर स्टोरी लगाकर ली जिम्मेदारी
झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी क्षेत्र से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। हांसलसर के बाद अब बड़ की ढाणी में बदमाशों ने दहशत फैला दी है। मंगलवार सुबह 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार बीती रात कैम्परों में सवार होकर आए बदमाशों ने बड़ की ढाणी निवासी रामसिंह के घर पर ताबड़तोड़ 25 राउंड फायरिंग की। घटना की जानकारी मिलते ही गुढ़ागौड़जी पुलिस मौके पर पहुंची।