झुंझुनू: कपड़ा बाजार में लॉन्ड्री की दुकान से अज्ञात चोर ने चुराया मोबाइल, सीसीटीवी फुटेज सामने आया
झुंझुनू के कपड़ा बाजार में स्थित अब्बास धोबी नामक एक व्यक्ति की लॉन्ड्री की दुकान से एक अज्ञात चोर ने मंगलवार दोपहर 1:00 के आसपास एक कीमती मोबाइल चुरा लिया, जिसके सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गए हैं अब्बास ने कोतवाली थाने में मुकदमा भी दर्ज करवाया है, झुंझुनू कोतवाल पवन कुमार चौबे ने बताया सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश की जा रही है