कोरांव: भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतरा देवी बिंद का बसुहरा में भव्य स्वागत, बाइक जुलूस के साथ किया गया अभिनंदन
संतरा देवी बिंद को भाजपा प्रयागराज यमुनापार का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद हलिया विकास खंड के ग्राम पंचायत बसुहरा में उनके प्रथम आगमन पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। हलिया के हथेड़ा गुलाब तिराहा से डीजे और बाइक जुलूस के साथ संतरा देवी बिंद को उनके मायके बसुहरा गांव तक ले जाया गया। यहां एक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।