सरीला: मसीदन गाँव में चोरों का आतंक, पशुबाड़े से 11 बकरियां चुराने पर ग्रामीणों में दहशत, पीड़ित ने दी तहरीर
सरीला तहसील के जलालपुर थाना क्षेत्र के मसीदन गांव में शनिवार देर रात चोरों ने एक पशुबाड़े को निशाना बनाते हुए 11 बकरियां चोरी कर लीं। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। सूचना पर थाना पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी। पीड़ित ने मामले में थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।