भभुआ: कुदरा रेलवे स्टेशन से भभुआ उत्पाद विभाग की पुलिस ने 43.125 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ 2 लोगों को किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Feb 5, 2026 कुदरा रेलवे स्टेशन से भभुआ उत्पाद विभाग की पुलिस ने 43.125 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। आज गुरुवार को 5 बजे उत्पात थाना अध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि कुदरा थाना क्षेत्र के कुदरा निवासी दिनेश ठाकुर के पुत्र दीपक शर्मा जबकि दूसरा लालापुर निवासी प्रमोद साह के पुत्र मोहित कुमार बताया जाता है। दोनों पर कानूनी कार्रवाई किया गया है।