भभुआ: भभुआ पटेल कॉलेज परीक्षा केंद्र पर इंटरमीडिएट की परीक्षा देने आई परीक्षार्थी अचेत, सदर अस्पताल में भर्ती
Bhabua, Kaimur | Feb 5, 2026 भभुआ पटेल कॉलेज परीक्षा केंद्र पर इंटरमीडिएट की परीक्षा देने आई एक परीक्षार्थी अचेत हो गई। आज गुरुवार को 4:30 बजे सदर अस्पताल पहुंचे पुलिसकर्मी ने बताया कि परीक्षार्थी भगवानपुर की रहने वाली आरती कुमारी बताई जाती है। जो आज भूगोल विषय की परीक्षा द्वितीय पाली में देने के लिए आई हुई थी। परीक्षा के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई जहां अचेत हो गई।