भभुआ: सहुका गांव के पास उत्पाद पुलिस ने एक बाइक से एक पेटी शराब के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार, बाइक जब्त
Bhabua, Kaimur | Feb 5, 2026 सहुका गांव के पास एक बाइक से उत्पाद पुलिस ने एक पेटी शराब के साथ दो युवक को गिरफ्तार कर बाइक को जब्त किया है। गुरुवार को 3:30 बजे उत्पाद थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि बाइक सवारों में दिल्ली निवासी नगीना पटेल के 26 वर्षीय पुत्र ऋतिक पटेल जबकि दूसरा रामगढ़ थाना क्षेत्र के अकोढी गांव निवासी वीरेंद्र मल्लाह के 21 वर्षीय पुत्र घूरफेकन मल्लाह बताया जाता है।