कैराना: कैराना कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित गांव गोगवान निवासी आरोपी को किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Aug 22, 2026 20 अगस्त को कैराना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने तहरीर दी थी। आरोप था कि गांव गोगवान निवासी शौकीन उर्फ गुल्लू ने पूर्व में विवाह का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद 19/20 अगस्त की रात आरोपी ने पीड़िता के व्यक्तिगत फोटो डिलीट कराने का लालच देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।