भीलवाड़ा: सालरा ग्राम में एक करोड़ की लागत से बनने वाली पेयजल टंकी का भूमि पूजा, पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में
भीलवाड़ा। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 56 एवं 57 स्थित सालरा ग्राम में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली पेयजल टंकी का भूमि पूजन शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल मुख्य अतिथि तथा भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे।